उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित बयान को लेकर बजरंग सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं के संबंध में की गई कथित टिप्पणियों से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा गया कि भविष्य में इस प्रकार के विवादित बयानों से बचा जाए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने पर विचार करेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। इस अवसर पर बजरंग सेना के फतेहपुर जिला अध्यक्ष चंदन सिंह राणा, शुभम कुमार नीरज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

