G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी सोनू यादव पुत्र चंद्र किशोर यादव की शादी 3 वर्ष पूर्व सुनैना देवी पुत्री प्रेमलाल के साथ हुई थी शादी के बाद से सुनैना को ससुराली जन दहेज की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। जिससे तंग आकर उसने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मृतिका के भाई उमेश कुमार पुत्र प्रेमलाल निवासी पईन्सा गांव जनपद कौशांबी ने कल्याणपुर थाने में तहरी देकर सोनू यादव पिता चंद्र किशोर यादव भाई अजय यादव चचेरे भाई पिंटू यादव एवं उनकी माता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उमेश यादव ने बताया कि मेरे बहन की शादी 3 वर्ष पूर्व मौहर गांव निवासी सोनू यादव के साथ हुई थी। मेरी बहन को 40 हजार रुपए मांग करने की जिद किए हुए थे मुझे 29 जून को करीब 1 बजे दोपहर को सोनू यादव ने मेरे पास फोन करके पैसे की मांग की और कहा कि अगर शाम तक पैसे नहीं भेजी तो तुम्हारी बहन को मार देंगे मैंने कहा कि पैसे का इंतजाम कर मांग पूरी करेंगे मगर दहेज के लोभी लोगों ने मेरी बहन को मारपीट कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। इस मामले पर उमेश यादव की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है भाई की तहरीर पर थाने पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें पति सोनू यादव पिता चंद्र किशोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share