G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके क्रम में जनपद के व्यापक प्रचार प्रसार एवं इच्छुक आवेदकों में जागरूकता लाने हेतु हज समिति सदस्य जावेद कमर खां मो0 9935850649 को अन्य जिलों के साथ फतेहपुर भी आवंटित किया गया है। अतः इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट hajcommittee.gov.in तथा एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा दिनांक 22 जून 2026 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जुलाई 2026 के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोवीजनल चयनित हज यात्री को रु0 152300/- की अग्रिम धनराशि दिनांक 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी। इसलिए इच्छुक हज यात्रियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर आवेदन करें। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2027 के दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) क पासपोर्ट होना आवश्यक है जो आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक जारी किया गया हो तथा कम से (गाइडलाइन) को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन हेतु मशीन पठित वैध अंतर्राष्ट्रीय कम 31 दिसम्बर 2027 तक वैध हो। हज-2027 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं। ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल 08 उड़ान स्थल निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्तें हज 2026 की भांति ही रहेंगी। इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट hajcommittee.gov.in उ० प्र० राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, मशीन पठनीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ व अन्तिम पृष्ठ, पते का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक भी आवेदनकर्ता को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव/ कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर, लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा। हज-2027 जिला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा हेतु मदरसा शमसुल उलूम सनगाँव फतेहपुर एवं मदरसा मदीनतुल उलूम हथगाम फतेहपुर को हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित क्रियाशील कर दिया गया है। जिस पर तैनात कर्मचारी का मोबाइल नम्बर 9793217681, 9889061602 है। ताकि हज यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने में निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share