उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 (UP TET) की तैयारी के संबंध में बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा –2026 को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाय। जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देशो का भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने–अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाए जैसे–शुद्ध पेय जल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखा व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता आदि को देख ले। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि जिन परीक्षा केन्द्रों में अभी तक सी0सी0टी0वी0 कैमरे क्रियाशीलता की जांच कर ले व अन्य सभी व्यवस्थाये जो शेष रह गई है, को जल्द से जल्द पूर्ण करा ले। उन्होंने कहा कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष निरीक्षक व संबंधितो का प्रशिक्षण ससमय करा ले साथ ही सभी व्यवस्थाये दूरुस्थ रखे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाये दी गई गाइड लाइन के अनुसार ही कराए। परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाय।जिला विद्यालय निरीक्षक ने उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा 02 और 03 जुलाई को दो पालियों में एवं 04 जुलाई 2026 को एक पाली(प्रथम) में 07 केन्द्रों में प्रथम पाली प्रात: 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02:30 बजे से 05:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम पाली में 07:15 से 08:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 12:15 से 01:45 तक रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, परीक्षा से सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओ के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

