G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मजरे सरांय खरगू गांव में सोमवार की शाम खेत में काम कर रहे किसान की अचानक हालत बिगड गयी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अल्लीपुर मजरे सरांय खरगू गांव निवासी स्व0 रामप्रसाद का 57 वर्षीय पुत्र शिवबरन सोमवार की शाम खेतों में पानी लगा रहा था। तभी उसकी अचानक तबियत बिगड गयी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कालेज ले गये। जहां चिकित्सक ने अधेड को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे चंदन सिंह ने देते हुये बताया कि हो सका है कि उसके चाचा काम करते समय हार्ड अटैक पड गया हो जिससे उनकी मौत हो हो गयी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share