G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के न्याय पंचायत प्रसिद्धपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय कोरियापार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता की टीम ने विद्यालय पहुंचकर 51 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दर्ज की। यह कार्यक्रम परिषदीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र केसरवानी की देखरेख में संपन्न हुआ। जांच टीम में चिकित्सक डॉ. दिनेश डॉक्टर राजेश तथा नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ पूजा देवी शामिल रहीं। प्रधाना अध्यापक जितेंद्र केसरवानी ने बताया कि विद्यालय में कुल 60 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 51 उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है। शेष 9 अनुपस्थित बच्चों तथा नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की जांच अगली निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी। डॉ. दिनेश ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख समस्याओं की समय रहते पहचान करना है। इसके तहत जन्मजात दोष, विभिन्न बीमारियां, पोषण संबंधी कमियां, विकासात्मक देरी तथा विकलांगता जैसी समस्याओं की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चिन्हित बच्चों को आवश्यक उपचार और परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share