Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला तुराबली का पुरवा में सोमवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर दबंग युवक ने सगे भाईयों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शहर के उत्तरी खेलदार मोहल्ला निवासी सईद अहमद उर्फ चांद का 17 वर्षीय पुत्र रईस अहमद व 16 वर्षीय पुत्र एहतेशाम अहमद को तुराब अली पुरवा मोहल्ला निवासी अवसेन पुत्र जावेद जो पिछले 20 वर्षो से अपने ननिहाल में रह रहा है बताते है कि देररात लगभग 9ः30 बजे रईस अहमद से किसी बात को लेकर अवसेन से वाद विवाद हो गया।

जिस पर एहतेशाम पर उसने चाकू से हमला कर दिया। तभी दुकान से वापस लौट रहा छोटा भाई एहतेशाम जब बीच बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी चाकू से हमलाकर फरार हो गया। घायल अवस्था में दोनो भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By