G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का स्टार्टर व तार बरामद किया गया। कल्यानपुर थाने पर वादी भानु प्रताप सिंह पुत्र जयकरन सिंह निवासी ग्राम पहरवापुर थाना कल्यानपुर द्वारा दी गई तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 27.06.2026 को लगभग 12:30 बजे उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर को अमन पुत्र रतन सिंह निवासी नैहरारा डेरा थाना जहानाबाद चोरी करके भाग रहा था। जिसे ग्रामीणों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि उसके साथ प्रियांशु पुत्र विजय बहादुर तथा विक्की पुत्र विजय बहादुर निवासी छोटेलालपुर थाना बिन्दकी भी चोरी में शामिल थे तथा वे स्टार्टर व तार लेकर भाग गए। अमन उपरोक्त, जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है, को समझाइश/हिदायत देकर नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना कल्यानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30.06.2026 को अमौली से जहानाबाद रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी चाँदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गाँव निवासी मुस्ताफ उर्फ कल्लू का 32 वर्षीय पुत्र जावेद उर्फ अशरफ के कब्जे से चोरी का एक स्टार्टर, जिस पर PROTEX लिखा हुआ है, तथा उसी में लगा पीला-लाल रंग का लगभग 02 मीटर तार बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विधिक कार्यवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी जावेद उर्फ अशरफ ने बताया कि उसकी अमौली में “अमौली कबाड़ सेंटर” नाम से दुकान है। कुछ छोटे बच्चे चोरी किया हुआ सामान उसके पास लाकर कम कीमत में बेच देते हैं तथा बाद में वह उक्त सामान को अधिक कीमत पर बेचकर अतिरिक्त लाभ अर्जित करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share