Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिये के मलवां थाना क्षेत्र के बुधईपुर मजरे कोराई गांव के समीप सोमवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय युवती ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार के बुधईपुर मजरे कोराई गांव निवासी जयसिंह की 20 वर्षीय पुत्री सुनीता देवी सोमवार की शाम लगभग 5ः30 बजे खेत से तोरई तोडने जा रही थी। जब वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के मौसिया छोटे लाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By