Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के कणिहा गाँव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर उसके पति को पूंछतांछ हेतु हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कणिहा गांव निवासी छोटू की 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी ने घर के अन्दर बीती रात उस वक्त फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह घर वालो की नींद खुली और कमरे में फाँसी पर लटका काजल को देखकर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चचिया ससुर जयपाल ने बताया कि काजल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By