उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के केटमाई गांव के 45 वर्षीय नोखेलाल गुप्ता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। नोखे लाल गांव में ठेलियां लगाकर गोल गप्पे और चाट बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कल देर शाम वह अपनी साले की बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से कौशांबी जिले की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कौशांबी के हिनौता मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक अज्ञात फॉर्च्यूनर कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि नोखे लाल कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

