G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा का आज उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के प्रेम नगर कस्बे में पहली बार आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जाति-धर्म की राजनीति खत्म करने की अपील कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ. विश्वकर्मा ने सभी राजनीतिक दलों से बड़ी अपील की। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से कहता हूं कि जाति और धर्म की राजनीति को पूरी तरह छोड़ दें। इस तरह की राजनीति समाज को बांटती है। हमें मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा जिससे आपसी भाईचारा और सौहार्द हमेशा बना रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और विकास तथा समानता की राजनीति करेगी।एथेनॉल पर सरकार को घेरा डॉ. विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार के 20% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल के फैसले पर भी सवाल उठाए। एथेनॉल मिश्रण से गाड़ियों के इंजन को भारी नुकसान हो रहा है। इसका सीधा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। मौजूदा भारत सरकार सिर्फ कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। उद्योगपतियों की तिजोरियां भरने के लिए प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है, जंगल काटे जा रहे हैं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो एथेनॉल के इस जबरन मिश्रण पर तुरंत रोक लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और लोकतंत्र पर बड़ा बयान देश की चुनावी व्यवस्था पर हमला करते हुए उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्षता के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। जिस देश ने ईवीएम तकनीक को ईजाद किया, वही विकसित देश आज चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि इस तकनीक को हैक किया जा सकता है।जनता की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ूंगा सरकार की कार्यशैली पर सीधा हमला बोलते हुए डॉ. विश्वकर्मा ने कहा आज सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब है आपके खिलाफ मुकदमा और जेल की सलाखें तैयार हैं। लेकिन मैं इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं समाज और दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटूंगा और अपने अंतिम दम तक जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा।कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. विश्वकर्मा के विचारों का पुरजोर समर्थन किया और पार्टी को फतेहपुर में मजबूत करने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share