उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गाँव में घर निर्माण के दौरान छज्जे की बल्ली खिसकने से मिस्त्री के नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रोरोकर रहा बुरा हाल रहा।

जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सपुर में शनिवार की सुबह नये घर का निर्माण करते समय नीचे गिरने से 45 वर्षीय राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बक्सपुर गांव निवासी राजगीर अशोर कुमार पुत्र रामदास राजगीर था बताते है कि वह पंचू गुप्ता नामक के नये घर का निर्माण कर रहा था जिसमें काम करते समय वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By