उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों को पुलिस ने रोककर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने मोबाइल चार्जिंग के दौरान करेंट लगने से मौत की वजह बताया है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक शराब के नशे का आदी था और परिजनों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी सीताराम पुत्र रमेशचंद्र 35 वर्ष की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत की वजह रात नौ बजे मोबाइल चार्जर लगाने से करेंट लगने से मौत हुई बता रहे हैं। वहीं रविवार को सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ग्रामीण ने डायल 112 में परिजनों द्वारा युवक की पिटाई करने से मौत की सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ललौली थाने सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात नौ बजे युवक मोबाइल चार्जर लगा रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी कमला देवी और मां जनक दुलारी का हाल बेहाल है। मृतक के एक पुत्री खुशी है। मृतक अपने तीन भाइ कुलदीप, सर्वेश और सुदीप से बड़ा था। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि युवक शराब के नशे का लती था और उसके परिवार में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार रात और शनिवार की रात शराब के नशे में युवक और उसके परिजनों के बीच विवाद हुआ था। जिससे युवक की काफी पिटाई हुई थी। मृतक के सीने और पीठ में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद राव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

