G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने पर 11.07.2026 को प्रार्थी कुमार महर्षि पुत्र स्व० शिवकुमार, निवासी ग्राम गोपालपुर खुरहट द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह रामचन्दन घाट स्थित विभिन्न मंदिरों की देखरेख करता है। दिनांक 10/11.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरों में लगे कुल 11 छोटे-बड़े घंटे घंटियों की चोरी कर ली गई। प्रातः मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वही प्रार्थी प्रदीप कुमार, निवासी कुल्हरपुरवा, पोस्ट नौगांव द्वारा थाने पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके पिता द्वारा गांव के बाहर भगवान शंकर जी के मंदिर का निर्माण कराया गया था, जिसकी देखरेख उनके परिवार द्वारा की जाती है। दिनांक 10/11.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में लगे दो घंटे, जिनका वजन क्रमशः 05 किलोग्राम एवं 500 ग्राम था, चोरी कर लिए गए व साथ ही। प्रातः मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 303(2), 298 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा दिनांक 11.07.2026 को विवेचनामत्क कार्यवाही के दौरान अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आया थाना क्षेत्र के मकदूमपुर मजरे गोवर्धनपुर गाँव निवासी सुन्दरलाल मौर्य के 40 वर्षीय पुत्र रूपचन्द्र मौर्य को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 01 अदद घंटा पीतल व 05 अदद घंटी पीतल, 01 अदद नुकीला लोहे का औजार, 01 अदद प्लास, 01 अदद रिन्च व एक अदद मोटर साइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिनांक 10/11.07.2026 की रात्रि में वह अपने साथी महेश पुत्र जगतपाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम अजईपुर, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के साथ अपनी मोटर साइकिल संख्या UP71J6779 से रामचन्द्रन घाट पहुंचा था, जहाँ स्थित हनुमान जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर, भगवान शंकर जी मंदिर एवं रामजी मंदिर में लगे एक बड़ा घंटा तथा लगभग 09-10 छोटी घंटियों की चोरी की थी। इसके उपरांत वापस लौटते समय ग्राम कुल्हरपुरवा स्थित भगवान शंकर जी के मंदिर से भी एक बड़ा घंटा एवं एक छोटी घंटी चोरी की थी। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह एवं उसका साथी चोरी किए गए पीतल के घंटे-घंटियों को कबाड़ियों के हाथ बेचकर प्राप्त धनराशि से अपने खर्चे पूरे करने एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी के कब्जे से01 अदद घंटा पीतल व 05 अदद घंटी पीतल, 01 अदद नुकीला लोहे का औजार, 01 अदद प्लास, 01 अदद रिन्च व एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share