G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना पुलिस द्वारा मारपीट, अपहरण एवं अंग-भंग कर दासी बनाने की नीयत से ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी वादिनी करीना पुत्री कल्याण सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 115 (2), 352, 140(4) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। वादिनी द्वारा बताया गया कि दिनांक 26.06.2026 को उसके समूह की किन्नर दीपिका, पायल, अन्नू एवं बड़ी दीपिका ग्राम टेक्सारी बुजुर्ग में आयोजित एक शादी समारोह में बधाई लेने गई थीं। इसी दौरान अभियुक्ता सरवन उर्फ सिड़िया उर्फ श्रेया किन्नर अपने साथी रीना उर्फ धर्मेन्द्र तथा दो अन्य व्यक्तियों के साथ वहां पहुँची और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए सभी को जबरन वाहन में बैठाकर ग्राम नरैनी, थाना किशनपुर ले गई। वहां उन्हें एक कमरे में बंद कर मारपीट की गई तथा अंग-भंग कर दासी बनाने की नीयत से तैयारी की गई। पीड़िताएं किसी प्रकार वहां से निकलकर अपनी गुरु करीना के पास पहुंचीं, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना थरियांव पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग के संबंधित में लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राधानगर चौराहा से अभियोग में वांछित अभियुक्ता सरवन उर्फ सिड़िया उर्फ श्रेया किन्नर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share