G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा ने रविवार को असोथर विकास खण्ड के ग्राम फरीदाबाद टिकरी का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन-300 तालाब, खेत तालाब, मियावाकी पौधरोपण स्थल, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, अन्नपूर्णा भवन, बारात घर तथा लघु उद्योग दोना – पत्तल इकाई का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मोरिंगा पौधरोपण स्थल का भी भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, ग्राम प्रधान उदय मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी आशीष पांडेय तथा रोजगार सेवक रामू प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share