G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहनी गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर बन्दर भगाते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साहनीपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव का 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार गांव के समीप स्थित अपने आम के पेड़ पर चढ़कर बन्दरो को भगा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिचय इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसको रेफर कर दिया तो परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share