Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मीर मऊ गाँव में आज सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने पति की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीर मऊ गाँव निवासी राज कुमार का अपनी 28 वर्षीय पत्नी आशा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर आशा देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पति को जानकारी हुई। तुरन्त पति ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने आशा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By