G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर रेलवे लाइन के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया।घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र का 40 वर्षीय पुत्र मलखान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक मलखान रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डडॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share