उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के अस्तुपुर भिटवा पर गांव के समीप शौचक्रिया के लिए गया युवक निर्माण धीन तालाब के गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अस्तुपुर भिटवा पर गांव निवासी श्रीराम का 40 वर्षीय पुत्र रामहित बीती रात गांव के समीप शौचक्रिया के लिए गया था। जहाँ दिन में तालाब की खुदाई के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। उसी गहरे गड्ढे में वह गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट रोहित कुमार के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

