उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुशरूपुर गांव निवासी सिद्धू का 50 वर्षीय पुत्र रामपाल व थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी दत्तू का 60 वर्षीय पुत्र होरी लाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अमन पटेल व पायलेट लाल बाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

