G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चक बाकरपुर गांव निवासी रघुराज का 18 वर्षीय पुत्र सत्यम बाइक पर सवार होकर घर से खागा जा रहा था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share