Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह पर ललौली पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने हमीरपुर जनपद के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के तेल की बिक्री से मिले 2000 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। ऐसे देते थे चोरी को अंजाम थाना ललौली में दर्ज धारा 303(2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत चल रही विवेचना के दौरान पुलिस को सुराग मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे रात में गांव के बाहर खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। रेती से ट्रांसफार्मर का एक कोना काटकर उसमें से निकलने वाला तेल डिब्बों में भर लेते थे। बाद में उस तेल को ट्रैक्टर चालकों को बेचकर मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपी
,सुरेन्द्र कुमार पुत्र ननकू निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धुन्धपुर, थाना भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर, जगतपाल पुत्र स्व. हनुमान निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धुन्धपुर, थाना भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर ग्राम अढ़ावल के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से भी मुकदमा दर्ज है। थाना सुमेरपुर, हमीरपुर जगतपाल का यह पहला आपराधिक मामला है।
गिरफ्तारी टीम इस कार्रवाई को व0उ0नि0 राजेश कुमार सिंह,का0 लोकेश कुमार ,और का0 ,अशोक कुमार पटेल की टीम ने अंजाम दिया। आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By