उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के परिजनों के साथ फर्स पर सो रही किशोरी को रविवार रात जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सांप काट लेने के बाद सुबह 6 बजे तक वहीं बैठा रहा परिजनों की नींद टूटी सांप को देख कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बकेवर थाना क्षेत्र के बाका अकबराबाद गांव की हैं। किसान अरविंद कुशवाहा उसकी पत्नी सुशीला देवी अपनी 10 वर्षीय पुत्री कोमल सहित अन्य परिवार के लोग रविवार को रात खाना खाने के बाद फर्स पर सो गए। तभी जहरीले सांप ने कोमल को गर्दन में काट लिया। सुबह परिजनों की नींद टूटी तो देखा जहरीला सांप कोमल के पास बैठा हैं। साँप देख लोगों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर सभी लोग भागे लेकिन किशोरी कोमल उठ नहीं सकी। जीवित होने की आंशका पर परिजन आनन फानन किशोरी को लेकर सीएचसी आये जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल होता रहा। घटना की।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

