G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील बार में विधि सेवा को समर्पित वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में सोमवार 13 जुलाई को मॉडल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम बार सभागार में दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों की उपस्थिति में खागा बार में लगातार 40 वर्ष से अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे 56 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार रहे।

विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार शैल कुमारी, सीओ चकबंदी अजय कुमार पोरवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार हथगाम शामिल रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, मॉडल बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और महामंत्री मलखान सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह के आयोजन में विशेष सहयोग निभाने वाले अधिवक्ताओं रामसखा द्विवेदी, कपिल यादव, गोविंद तिवारी, इसराइल फारूकी, नफीसुल हरियाले और अजय त्रिपाठी ने कहा कि खागा बार के इन वरिष्ठों ने 50 साल से अधिक समय तक लगातार प्रैक्टिस की है। इनके सानिध्य में सैकड़ों जूनियर अधिवक्ता तैयार हुए हैं जिन्होंने जनपद के साथ पूरे प्रदेश में विधिक अनुभव का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, आज हम अपने सीनियर्स का सम्मान करेंगे तभी कल हमारे जूनियर हमारा सम्मान करेंगे। इसी सोच के साथ बार के सहयोग से यह पहल की गई है। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और बार की परंपरा मजबूत होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। पूरे माहौल में सम्मान और आभार का भाव देखने को मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share