उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गाँव में अपनी बिमारी से तंग आकर युवक ने शराब के साथ जहर पी लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर नर्स घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर मजरे पैजापुर गाँव निवासी कुंजल सिंह का 45 वर्षीय पुत्र उदयभान सिंह शराब पीने का आदी था। इसी बीच उसकी तबियत खराब हो गयी। एक माह इलाज बाद शराब पीना शुरू कर दिया। बीती शाम उसने शराब के साथ जहर मिलाकर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा डियज़। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई सूर्यभान ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

