G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शासकीय कार्यहित में 6 उप जिलाधिकारियों के स्थानान्तरण और नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। नवागत पिनाक पाणि द्विवेदी को उप जिलाधिकारी सदर, अश्वनी पाण्डेय को उप जिलाधिकारी खागा और निशान्त तिवारी को उप जिलाधिकारी बिन्दकी बनाया गया। अनामिका श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी सदर से उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील सदर भेजा गया। प्रियंका को अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय के साथ उप जिलाधिकारी न्यायिक बिन्दकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। संजय कुमार का बिन्दकी का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर दिया गया, अब वे केवल उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील खागा रहेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share