उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के जिला अस्पताल पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग ब्यापार मण्डल संस्थापक व अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने जिला अस्पताल की ब्यवस्था पर नाराज़गी ब्यक्त करते हुए मीडिया को अवगत कराते हुए बताया की जिला अस्पताल की व्यवस्था अत्यन्त क्षीण है उनके द्वारा आज प्रातः 4 बजे अपने मरीज वीना कपूर को आपात कालीन कक्ष में दिखाने के बाद इमरजेंसी वार्ड के बेड नम्बर 8 में भर्ती कराया। मरीज़ के हाथ की हड्डी टूटने की वजह से ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने हाथ का एक्सरे कराने के लिए लिखा परन्तु जिला अस्पताल में स्टेचर न होने की वजह से दोपहर 1 बजे तक एक्सरे नहीं हो सका उनके द्वारा सी एम एस को जानकारी उपलब्ध कराई गई।


जिस पर उन्होंने व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया परन्तु लच्चर व्यवस्था की वजह से किसी ने अनुपालन नहीं किया। प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक न तो कोई डाक्टर देखने आया न ही एक्सरे हेतु मरीज़ को स्ट्रेचर उपलब्ध कराई गई। जानकारी देने की वजह जिला अस्पताल की बेहद लच्चर व्यवस्था, जिसे तत्कालीन ज़िम्मेदारों द्वारा संज्ञान में लेकर दूर किया जाना बेहद आवश्यक है। जिससे दूर दराज से आये मरीजों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके, जिसके लिये स्टाफ में अनुशासन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share