उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम बिंदकी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण गांव से दूर किए जाने के बजाय गांव के नजदीक कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल एसडीएम ने ग्रामीणों को उनकी मांग पर नियमानुसार कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share