उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हाजीपुरगंग मोड़ पर पुलिस व स्वाट टीम- 1 के साथ शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पप्पु यादव पुत्र मानसिंह निवासी रहमालन का पुरवा थाना हुसैनगंज उम्र करीब 29 वर्ष व मुकीम पुत्र ज्ञान अली निवासी सातोधरम का पुरवा थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में गोली लगी है।

जिससे घायल हो गए है अभियुक्तों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गय़ा है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है। घटनास्थल से 02 अदद तमंचा, ढेर सारे कारतूस, अपाची गाड़ी बिना नम्बर प्लेट, 4000 रु0 नगद व 01 अदद की पैड मोबाइल बरामद किया गया है।

अभियुक्त पप्पू उपरोक्त के विरुद्ध लगभग 20 मुकदमें दर्ज है । जनपद हमीरपुर से थाना भरुआ सुमेरपुर से गैंगेस्टर का वांछित है। तथा मुकीम के विरुद्ध भी गौकशी आदि के विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। दोनों थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत अभियोग में 376 और 394 आईपीसी में वांछित अभियुक्त भी हैं। पप्पू थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया हुसैनगंज थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने सराहनीय कार्य किया है। नियमानुसार कार्यवाई कर जेल भेजा जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!