उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के इकौरा गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी स्व. राजाराम का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इकौरा गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share