Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व 6 वर्षीय बच्ची का रेप के बाद हत्या किये जाने का ABVP के कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया और घटना के जल्द खुलासा की मांग किया है। साथ ही जल्द खुलासा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजन अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर एसपी राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए मासूम बच्ची के हत्या का खुलासा करने की मांग किया है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द खुलासा नही होता तो पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिला संयोजक राजन अवस्थी व नगर मंत्री अरविंद पटेल ने कहा कि 13 जुलाई को एक 6 वर्षीय बच्ची घर से सुबह 10 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने निकली थी।जिसका शव गांव के अमरूद के बाग में बनी कोठरी के अंदर बोरी में मिला था।पुलिस ने तीन दिन बीतने के बाद भी खुलासा नही किया। संगठन के माध्यम से एसपी से मिलकर ज्ञापन देकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग किया गया है और जल्द खुलासा नही होता तो धरना प्रदर्शन होगा।क्योंकि बच्ची के हत्यारे अभी गिरफ्तार नहीं हुए है।इस मौके पर अभिषेक सिंह,अभय पटेल,अनुरुद्ध शुक्ला, रिषभ त्रिवेदी, विजय कुमार,विकल ने दो मिनट का मौन धारण कर बच्ची के आत्म शांति की प्रार्थना किया।

By