उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गाँव बुजुर्ग में खेत में काम कर रहे 48 वर्षीय अधेड़ की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी शिव प्रताप अग्निहोत्री का पुत्र प्रीत कुमार अग्निहोत्री रविवार की रात अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से मौत हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!