उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे की नगर में पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण प्रताप नगर झाल, वार्ड नंबर 9 में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। और दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड में स्थित सरकारी हैंडपंप के चारों ओर भी पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को पेयजल लेने के लिए मजबूरन जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थाई समाधान किए जाने की मांग की गई है। ताकि रोज स्कूल जाने वाले बच्चों एवं मोहल्ले वासियों को राहत मिल सकें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share