उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 11 महीने का बच्चा युग पुत्र दया शंकर निवासी सदर कोतवाली गंगा नगर कॉलोनी बच्चे को बुखार के चलते रक्त की कमी हो गयी। जिस कारण डॉक्टर ने बच्चे को 150 एम एल ओ पॉजिटिव ताजे रक्त की अवश्यक्ता बताई केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य गुरमीत सिंह रात 11:30 बजे ब्लड बैंक में पहुचे और जरूरतमंद बच्चे युग के लिए गुरमीत सिंह ने अपना 33 वा रक्तदान किया।

जिससे बच्चे के तीमारदार मूल शंकर शुक्ला को रक्त उपलब्ध हो सका। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह ,प्रांशु द्विवेदी,विकास रक्तकोष से प्रवीण प्रसून,राहुल व मरीज के तीमारदार मूल शंकर शुक्ला उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share