उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस एवं एलआईयू द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में सयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत तथा आतंकवादी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आज दिनांक 13.08.2026 को रेलवे स्टेशन परिसर एवं वहां से आने-जाने वाली ट्रेनों में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस एवं एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, टिकट घर, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए उनके सामानों की भी सघन चेकिंग की गई। संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली एवं स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों एवं उनके सामानों की जांच की गई।

इस दौरान यात्रियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था लगातार जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

