उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गाँव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परमा का पुरवा गाँव निवासी मेवा लाल के 22 वर्षीय पुत्र रोहित को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर रोहित ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई।

तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!