उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) – ॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बूंदी के लड्डू की गुणवत्ता की जॉच हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के आदेशानुसार जनपद-फतेहपुर में 09 मिठाई की दुकान का निरीक्षण करके गुणवत्ता के संदेह पर 04 नमूना लिया गया,

1. ताम्बेश्वर मन्दिर के पास स्थित नीरू पत्नी अजय कुमार एवं राममिलन पुत्र राकिशोर की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना लिया गया, 2. बुलट चौराहा के पास स्थित हाइड एण्ड ऑउट्स स्वीट्स से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया, 3. हुसैनगंज स्थित नारायण स्वीट, विश्वास स्वीट एवं राहुल स्वीट दुकान का निरीक्षण करके राहुल स्वीट से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया,

पाँच किलोग्राम दूषित लड्डू नष्ट कराया गया। इस प्रकार जनपद में 09 मिठाई की दुकान का निरीक्षण करके स्वच्छता से सम्बन्धी सुधार कराये गये। गुणवत्ता के संदेह पर कुल 04 नमूने जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!