उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में झारखंड में छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्यवाई के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा एक विशाल एवं उग्र प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के छात्र-विरोधी और तानाशाही रवैये पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए ‘बुद्धि-शुद्धि हवन यज्ञ’ का आयोजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर ईश्वर से झारखंड के मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई, ताकि वे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का दमन करना बंद करें। जिलेभर से एकत्र सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“छात्र शक्ति—राष्ट्र शक्ति”, “आवाज़ दबाना बंद करो” और “विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद” के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभाविप के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो सदैव छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र निर्माण के लिए अग्रसर रहता है। झारखंड सरकार द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिसिया बल प्रयोग यह साबित करता है कि सरकार युवाओं की आवाज़ से डर गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दमनात्मक रवैया तत्काल समाप्त नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन वेदांशी सिंह, जिला संयोजक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विभाग संयोजक अक्षय त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत दीक्षित , प्रांत खेलो भारत संयोजक आदित्यांश सिंह, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हिमांशु त्रिपाठी, नगर मंत्री हरि ओम के साथ घनश्याम, अनुभव शुक्ला, अंशिका, ऋषि, ओम, शिवेंद्र, सुशांत, अथर्व, निखिल, सुमित, विवान, आदित्य सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि झारखंड में JPSC, JSSC परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान झारखंड पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!