उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव में स्थित 50 वर्ष से अधिक पुराने चौमुखी माता मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर से लगभग 150 पीतल के घंटे चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को हुई।क्या है पूरा मामला। ग्राम गौरी, पोस्ट जोनिहां निवासी अंशु पुत्र गणेश कुमार ने 19 अगस्त 2026 को बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि रात कुछ अज्ञात चोरों ने गांव गौरी के चौमुखी माता मंदिर में घुसकर पीतल के करीब 150 घंटे चोरी कर लिए। प्रार्थी के अनुसार यह सभी घंटे मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कई वर्षों से चढ़ाए गए थे और नियमित पूजा-अर्चना होती थी। चोरी गए घंटों का कुल वजन लगभग 1.5 क्विंटल बताया जा रहा है। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटों को निर्धारित स्थान पर न पाकर हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की गई है। अंशु ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्यवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। मंदिर गांव के आस्था का केंद्र है और इस चोरी से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मंदिर परिसर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

