उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के खुरमा नगर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवास अर्जुन सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थानां क्षेत्र के खुरमा नगर के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

