Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर विकास भवन सभागार में विनय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्र्तगत बुकिंग करने वाले कृषकों को दिनांक 21 अगस्त, 2026 होने वाली कृषि यंत्रों की बुकिंग की लॉटरी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ कृषि विभाग के पोर्टल पर अधिक से अधिक बुकिंग कर विभागीय योजनाओं का लाभ करने की अपील की गयी एवं विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही खरीफ फसलों में धान एवं अन्य फसलों में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशी रसायनों के संतुलित प्रयोग एवं उन्नत कृषि तकनीकी योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। किसान दिवस बैठक में उपस्थित समस्त कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने के साथ अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करने एवं जनपद के समस्त कृषकों को अधिक लाभप्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठनों से जुडने की अपील की गयी। डा० रमेश पाठक, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी। इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रस्संकरण उद्यम औपचारिकी करण योजना के अन्र्तगत लघु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किये जाने, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, आर०के०वी०वाई योजना, एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया। इसके साथ आलू उत्पादक कृषकों को अवगत कराया गया कि वर्तमानउ सत्र में आलू खरीद हेतु जनपद में क्रय केन्द्र स्थापित कराये जायेगें एवं आलू भण्डारण में शासन द्वारा प्रति कुं० निर्धारित सब्सिडी को कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि निवेश, बीज / उर्वरक उपलब्धता वितरण के बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्तमान खरीफ सत्र हेतु जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता है, समितिवार उर्वरक का प्रेषण कराते हुए जोत के आधार पर नियमानुसार उर्वरक वितरण कराया जायेगा। कृषकों से आवश्यकता / मांग के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने एवं उर्वरक का भण्डारण न किये जाने की अपील की गयी। शैलेश कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, कार्यालय जिला कृषि रक्षाउ अधिकारी द्वारा खरीफ फसलों यथा-धान, तिल, ज्वार, बाजरा एवं तिलहनी व दलहनी फसलों में में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशी रसायनों के संतुलित प्रयोग किये जाने एवं उन्नतशील कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। किसान दिवस में उपस्थित कृषकों में से बाबू सिंह निवासी कोरारी के द्वारा बहुआ पावर हाउस के अन्र्तगत लो वोल्टेज की समस्या का निदान कराने एवं नया पावर हाउस का निर्माण कराये जाने की मांग की गयी। रामसजीवन व अन्य निवासीगण मुसेठपुर जनपद द्वारा सिठौरा पट्टीशाह मार्ग पर पडने वाले अधूरे नहर पुल के निर्माण कराये जाने की मांग की गयी। कृष्णकान्त मिश्र, भूमि पुत्र, भारतीय किसान द्वारा आलू उत्पादक कृषकों के आलू को उचित मूल्य दिलाये जाने की मांग की गयी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण मौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो। इस अवसर पर राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई / निचली गंगा नहर, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत तृतीय, जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड, खाद्य एवं विपणन निरीक्षक, अधिशाषी अभियन्ता, नलकूप, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, सहायक अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह, सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, एस०डी०ओ० रेशम, एस०डी०ओ०, जरौली पम्प कैनाल, अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग, सहायक निदेशक, मत्स्य, सहायक अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण), गन्ना पर्यवेक्षक, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बाबू सिंह, रणविजय सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By