Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ व प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के सापेक्ष नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर द्वारा की गई। रीजनल कॉर्डिनेटर यू०पी०वी०एच०ए० लखनऊ ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे से दूर रहकर समाज के लिए आदर्श बनना है साथ ही उन्होनें बताया कि तम्बाकू नियंत्रण की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और कोटपा अधिनियम 2003 की समस्त धाराओं की विस्तृत जानकारी देते हुए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य हानियों तथा अवैध तस्करी के सामाजिक प्रभावों के बारे में बताया। ब्रह्मकुमारी नीरा दीदी द्वारा कहा गया की, समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति जिससे शरीर और धन की क्षति हो रही है जो समाज / परिवार को खोखला कर रही है। छात्र छात्रायें अपने दृढ़ संकल्प से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि नशा समाज, परिवार एवं राष्ट्र के विकास में गंभीर बाधा है। जिससे सामूहिक प्रयासों द्वारा ही मुक्ति पाई जा सकती है। इस कार्यक्रम में बी० के० प्रियंका बहन, बी० के० दिनेश भाई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के समस्त अध्यापक, अध्यापिकायें, छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रहें। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में छात्र छात्राओं की भूमिका पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By