उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली के मुहल्ला छिपहटी निवासी बाबूराम की 70 वर्षीय पत्नी सैकी देवी मंगलवार की दोपहर शौचक्रिया के लिए गई थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह नहर में गिरकर वह नहर में डूब गई। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार की भोर पहर पुलिस ने नहर से शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

