फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामपुर थरियांव शिक्षाक्षेत्र हसवा का औचक निरिक्षण किया के दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, छात्राओं की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, भोजन की गुणवत्ता तथा दैनिक दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

