Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के लिहाई गांव के समीप बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बे के विजयनगर मोहल्ला निवासी मो० रसीद का 45 वर्षीय पुत्र मो० हारून बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक धाता थाना क्षेत्र के लिहाई गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक हारून रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए धाता स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सतेंद्र व पायलेट दिलीप कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By