उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लेखरापुर मजरे खेसहन गाँव के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लेखराजपुर मजरे खेसाहन गांव निवासी रामसजीवन तिवारी का एकलौता पुत्र शिवपूजन तिवारी ट्रैक्टर लेकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर निकला अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर का एकलौता चिराग था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share