उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज कायस्थ मंच ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रांतीय महामंत्री व यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिमा श्रीवास्तव पुत्री श्री अरविंद श्रीवास्तव जो कि प्रो.राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक की परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाने हेतु माल्यार्पण,शाल व मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी किया। साथ ही काव्यश्री साहित्य वाटिका के संस्थापक डॉ कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव द्वारा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर कायस्थ मंच ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, महामंत्री प्रीतेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!