Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन पर्व को लेकर तीन दिन पूर्व घर आए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर मजरे सलेमपुर गांव निवासी लाल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सूरत में नौकरी करता था।

बताते हैं कि 25 अगस्त को वह रक्षाबंधन पर्व पर बहन से राखी बंधवाने आया था। गुरूवार की शाम उसका शव गांव के बाहर महुए के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प पच गया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पहुंची मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By